कुछ दिनों पहले मुझे एक व्यक्ति के बारे में पता चला. वह व्यक्तित्व आज के समय में बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसा व्यक्ति संसार के हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन सकता है. मुझे लगा यदि हम इस व्यक्ति को देख भर ले तो भी हमारी निराशा गायब हो जाएगी. आज आपको उस व्यक्ति के बारे में बता रही हूँ .
यह व्यक्ति है निकोलस जेम्स वोयेचिक . इन्हें निक के नाम से भी जानते है. निक का जन्म ४ दिसंबर १९८२ को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर में हुआ. जन्म के समय से ही निक के हाथ और पैर नहीं थे. बिना हाथ -पैर के जिन्दगी सरल नहीं थी.
निक को स्कूल में प्रवेश के लिए भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. निक ने बाल्यावस्था में ही अवसाद से ग्रस्त हो कर आत्महत्या का प्रयास किया. इन अवसाद के क्षणों में उनकी माँ ने उन्हें एक व्यक्ति के बारे में बतया जो एक साथ कई बिमारियों से पीड़ित था.
निक को लगा कि वह अकेले नहीं है जो कठिनाई भरी जिन्दगी जी रहे है. उसके बाद उन्होंने अपने जीवन को आसान बनाने के लिए अपने रोजमर्रा के काम को अपने ढंग से पूरा करने का प्रयास किया.
उन्होंने अपने रोजमार्रा के कार्य जैसे कंप्यूटर चलाना , दाढ़ी बनाना , कंघी करना, मोबाइल से बात करना , आदि खुद करना सीख लिया . उन्होंने यह जान लिया था कि वह दूसरो के लिए प्रेरणा -स्त्रोत हो सकते है.सत्रह वर्ष की उम्र में उन्होंने प्रार्थना समूहों में भाषण देना शुरू किया और साथ ही साथ अपना एक एन जी ओ " Life Without Limbs "शुरू किया .
निक ने लेखा और वित्तीय प्रबंधन में अपना स्नातक पूरा किया . उनकी पुस्तक "लाइफ विदाउट लिम्ब्स" एक सफल पुस्तक रही. बाद में उन्होंने डी वी डी के माध्यम से अपने प्रेरक विचार लोगों तक पहुचाये .
जहाँ तक निक की निजी जिन्दगी का सवाल है वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सफल जिन्दगी जी रहे है. आज निक केलिफोर्निया में रहते है और दुनिया के सबसे महंगे प्रेरक वक्ता के रूप में जाने जाते है.
उन्होंने अनेको देशों में जाकर विभिन्न कारपोरेटों और स्कूलों में जाकर अनेको लोगों को प्रोत्साहित किया है.
हम जैसे लोग बिना हाथ और पैर के जिन्दगी की कल्पना भी नहीं कर सकते, जबकि निक ने केवल अपनी ही जिन्दगी को नहीं संवारा बल्कि अपने विचारों और कार्यों द्वारा अनगिनत लोगों के लिए मिसाल बन गाये है. मैं अब ज्यादा क्या कहूं उनका वीडियो देखिये और महसूस कीजिये.