जय हिन्द वन्देमातरम

जय हिन्द   वन्देमातरम
जसपाल भट्टी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जसपाल भट्टी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 19 जुलाई 2011

भट्टी साहब का अंदाज़


आप लोग टेलीविजन के लोकप्रिय हास्य कलाकार जसपाल भट्टी से परिचित तो जरुर होंगे .  वे शुरूआती  दौर में दूरदर्शन पर प्रसारित कार्यक्रम फ्लॉप शो और उल्टा पुल्टा से हम सबके बीच लोकप्रिय हुए. 



 आज के समय में भी वे अपने नॉनसेंस क्लब के नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समय समय पर सामाजिक मुद्दों को उठाते रहते है. इन सब में उनकी पत्नी सविता भट्टी भी बराबर की साझेदार रहती है.


कुछ दिनों पहले जब एक के बाद एक घोटाले हमारे सामने आ रहे थे उस समय वे सड़क पर ऐसे अपील करते नज़र आये.

थोड़े दिनों पहले उनके मेड आर्ट फिल्म स्कूल ने एक लघु फिल्म नन्ही चिड़िया बनाई जो बहुत लोकप्रिय हुई.

यह फिल्म कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करने के उद्देश्य से बनाई गई है. इस लघु फ़िल्म को कई पुरस्कार भी मिले है. आप भी यह फिल्म जरुर देखे.


अंत में हम यह तो जरुर ही कह सकते है कि वे अपने कला के माध्यम से सरकार का विरोध तो करते ही है साथ ही साथ हमारे समाज में फैली विसंगतियों पर हमारा ध्यान भी आकृष्ट करते रहते है.

 आपने भी उनके बहुत से ऐसे कार्यक्रम जरुर ही देखे होंगे जिसमे हास्य के साथ साथ एक सार्थक सन्देश भी छुपा होता है. सच्चे अर्थों में वे एक समाज सुधारक की भूमिका भी निभा रहे है.

 शायद हमारी सरकार को भी इससे कुछ सिखने को मिल जाये.